Oppo Reno 8 Pro 5G Smartphone : यदि आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। बता दे की ओप्पो कंपनी के द्वारा हाल ही में Oppo Reno 8 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन पर रक्षाबंधन ऑफर्स के साथ करीब ₹15,000 तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको इस स्मार्टफोन की सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जरूर जानना चाहिए।
हाल ही में ओप्पो कंपनी के द्वारा यह ओप्पो रेनो 8 प्रो 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है जिसे मार्केट में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ओप्पो ने इस स्मार्टफोन को लॉन्च करते ही इस पर काफी तगड़ी डिस्काउंट ऑफर्स दिया है जिसके चलते यह स्मार्टफोन और भी ज्यादा मार्केट में तबाही मचा रखा है।
ओप्पो कंपनी के द्वारा इस Oppo Reno 8 Pro 5G स्मार्टफोन के अंदर 12GB रैम के साथ 50 मेगापिक्सल (Sony IMX766) का ट्रिपल प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले पर फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है और 450mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। चलिए इस स्मार्टफोन की सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo Reno 8 Pro 5G स्मार्टफोन की फीचर्स
कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी अमोलेड डिस्पले दिया गया है जो की 120 हार्ड रिफ्रेश रेट और 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए ओप्पो के द्वारा इस स्मार्टफोन में मीडिया टेक डायमंड सिटी 8100 मैक्स आफ्टर प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है जो की एंड्रॉयड वर्जन 12 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।ओप्पो रेनो 8 प्रो 5G स्मार्टफोन में 12gb रैम के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल जाता है।
Oppo Reno 8 Pro 5G स्मार्टफोन की कैमरा क्वालिटी
इस स्मार्टफोन के अंदर बेहतरीन कैमरा क्वालिटी सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन के पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का (Sony IMX766) कैमरा दिया गया है इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड (Sony IMX355) कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का (Sony IMX709) कैमरा दिया गया है।
Oppo Reno 8 Pro 5G स्मार्टफोन की बैटरी
इस स्मार्टफोन में काफी पावरफुल बैटरी दिया गया है। ओप्पो के द्वारा इसमें 4500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जिसे आप एक बार फुल चार्ज कर लेते हैं तो 2 दिन तक आसानी से अपने इस्तेमाल में ला सकते हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। यह स्मार्ट फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है।
Oppo Reno 8 Pro 5G की कीमत
अब हम इस Oppo Reno 8 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत की बात करें है। ओप्पो कंपनी के द्वारा इस स्मार्टफोन को 52900 की शुरुआती कीमत से लांच किया गया है लेकिन अभी इस स्मार्टफोन पर करीब 15,000 तक का डिस्काउंट ऑफर्स देखने को मिल रहा है। जिसके चलते इस स्मार्टफोन की कीमत अभी फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 36,188 रुपया है इसके अलावा यदि आप किसी भी बैंक की क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन को खरीदने हैं तो आपको हजार से ₹1500 तक डिस्काउंट मिलता है।
यह भी पढ़ें…
आ गया शानदार कैमरा क्वालिटी और तगड़ी प्रोसेसर के साथ Vivo का 5G स्मार्टफोन, जाने कीमत
200MP कैमरा क्वालिटी के साथ Samsung Galaxy s25 Ultra जल्द होगा लॉन्च, देखे कीमत
सिर्फ 9,999 में 12GB रैम वाला 5G स्मार्टफोन के साथ Earbuds बिल्कुल फ्री