Career After 12th : 12वीं पास करने के बाद आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के छात्र क्या करें, यहां देखे करियर ऑप्शन

Career After 12th : लगभग भारत में अब सभी राज्यों में कक्षा 12वीं की परीक्षा समाप्त हो चुकी है एवं रिजल्ट भी लगभग कई राज्यों में जारी कर दिया गया है। इसके बाद विद्यार्थी जो कक्षा 12वीं पास कर लिए है उनको कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है कि आगे हमें कौन सा विषय लेना चाहिए और कौन सा कोर्स करना चाहिए तो हम आपको इस लेख के माध्यम से आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स से पास हुए सभी विद्यार्थियों को बताएंगे कि आप किस कोर्स को करके आप अपने करियर को बेहतर बना सकते हैं तो इस लेख को एक बार पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।

यदि आपको भी कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है कि हमें 12वीं पास करने के बाद क्या करना चाहिए तो हम आपको इस लेख के माध्यम से साइंस, आर्ट्स तथा कॉमर्स की कोर्सेज और बेस्ट यूनिवर्सिटी और करियर विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइये इस लेख के माध्यम से हम इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Career After 12th : 12वीं करने के बाद क्या करें

जो भी विद्यार्थी कक्षा 12वीं पास कर ली है उन सभी विद्यार्थियों के सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिरकार हमे 12वीं पास करने के बाद क्या करना चाहिए, ऐसे में विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है, इसलिए वह गलत कोर्स का चयन कर लेते हैं जिसके बाद आगे चलकर पछताना पड़ता है। लेकिन ऐसा आपके साथ नहीं होगा क्योंकि हमने आपको इस लेख में कैरियर विकल्प से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाया है जिसे आप ध्यान पूर्वक पढ़े।

12वीं के बाद साइंस (Science) के विद्यार्थी क्या करें?

अगर आप साइंस स्ट्रीम से कक्षा 12वीं पास किए हैं और आप जानना चाह रहे हैं कि हमें 12वीं पास करने के बाद कौन सा कोर्स करना चाहिए। जो कि हमारे लिए बेस्ट रहेगा तो हमने आपको नीचे कुछ कोर्स के बारे में बताया है। Career After 12th In Hindi

कोर्स का नाम कोर्स की अवधि
बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी (B.Tech) 4 साल
एमबीबीएस (M.B.B.S) 5 ½ साल
बैचलर ऑफ साइंस (B.sc) 3 साल
एनडीए (NDA) —-

12वीं के बाद B.Tech करे

यदि आपने कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम से PMC से 12वीं पास किया है और आप इंजीनियर बनना चाहते हैं तो आप B.Tech करके इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। इसके राष्ट्रीय और राजकीय स्तर पर का परीक्षा आयोजित करवाए जाते हैं। जिसे पास करके आप एक अच्छी यूनिवर्सिटी में अपना एडमिशन करवा सकते हैं। इसके अलावा आप कोचिंग करके मैकेनिकल इंजीनियर, सिविल इंजीनियर तथा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन सकते हैं।

12वीं के बाद M.B.B.S करें

यदि आपने कक्षा 12वीं बायोलॉजी विषय से पास किया है तो आपके लिए एमबीबीएस एक बेस्ट ऑप्शन है। इस कोर्स को करके आप मेडिकल के क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं। इस कोर्स को करने के लिए आपको P.M.T टेस्ट पास करना होगा, जिसका अर्थ प्री मेडिकल कोर्स होता है। इस कोर्स को करने के बाद आप M.B.B.S में एडमिशन करवा कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकते है।

12th के बाद बैचलर ऑफ साइंस B.sc करें

12वीं पास करने के बाद आप B.sc कोर्स कर सकते हैं जिसे ग्रेजुएट भी कहा जाता है। इस कोर्स को करने के बाद आप MSC कर सकते हैं, जहां आपको सिविल सर्विसेज के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा।

12वीं के बाद NDA करें

यदि आप 12वीं पास कर लिए हैं और आप डिफरेंट लाइन में कैरियर बना कर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आप NDA कोर्स को कर सकते हैं, परीक्षा को पास करने के बाद आप आर्मी , नेवी और इंडियन एयर फोर्स में जा सकते हैं।

इसे भी पढ़े : Medical Courses After 12th : 12वीं के बाद बिना NEET किए ये कोर्स कर के डॉक्टर बनने का सपना पूरा करें

आर्ट्स (Art’s) से 12वीं पास विद्यार्थी क्या करें?

यदि आपने कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम से पास किया है, तो हमने आपको नीचे कुछ कोर्स का नाम बताया है जिसे कल के आप अपना कैरियर बना सकते हैं। Career After 12th In Hindi

कोर्स का नाम कोर्स की अवधि
बीजेएमसी (Bachelor in Journalism and Mass Communication) 3 साल
बीएचएम (Bachelor in Hotel Management) 3 साल
बैचलर इन फैशन डिजाइनिंग (Bachelor in Fashion Designing) 4 साल
बीए एलएलबी (BA LLB) 5 साल
बीएफए (Bachelor in Fine Arts) 3 साल
बीए (Bachelor of Arts) 3 साल
टूर एंड ट्रैवल (Tour and Travel) 3 साल

12th पास करने के बाद BJMC करे

यदि आपने कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम से पास किया है और आप पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो आप BJMC कोर्स को करके अपना कैरियर बना सकते हैं। इस कोर्स को करके आप प्रिंट मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक के बारे में जान सकते हैं।

12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स करें

12वीं के बाद यदि आप होटल इंडस्ट्री में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपको होटल मैनेजमेंट का कोर्स करना होगा इसके बाद आप किसी भी होटल में काम कर सकते हैं ।

12th के बाद इवेंट मैनेजमेंट कोर्स करें

12वीं के बाद इवेंट मैनेजर कोर्स आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। आपको बता दे की अगर आप किसी प्रोग्राम को अच्छे से मैनेजमेंट करते हैं तो आप इवेंट मैनेजर बन कर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।

12वीं के बाद LLB कोर्स करें

यदि आपका सपना वकील बनने का है तो आप इस कोर्स को करके वकील बन सकते हैं। LLB करने के बाद आपके पास LLM का विकल्प होता है जिसे करने के बाद आप एक अच्छा वकील बन सकते हैं।

12वीं के बाद बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) करें

वर्तमान समय में ज्यादातर विद्यार्थी BA कोर्स करना पसंद करते हैं। बा कोर्स करने के बाद आपके पास MA करने का विकल्प होता है। जिसे करने के बाद आप सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप टीचिंग के लिए भी कैरियर बना सकते हैं जिसके लिए आपको B.ed करना बहुत ही जरूरी होता है।

12वीं के बाद कॉमर्स (Commerce) के विद्यार्थी क्या करें?

यदि आपने कक्षा 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम से पास किया है, तो आप 12 के बाद कई सारे कोर्स कर सकते हैं। फाइनेंस, बैंकिंग और अकाउंटेड के क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं। इसके बारे में आपको नीचे विस्तार से बताया गया है।

कोर्स का नाम कोर्स की अवधि
चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) 5 साल
कंपनी सेक्रेटरी (CS) 3 साल
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA)  3 साल
B.Com (General)  3 साल
B.Com (Hons.)  3 साल
बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS)  3 साल

12वीं के बाद चार्टेड अकाउंटेंट कोर्स करें

यदि आपने 12वीं कर लिया है तो आप CA का कोर्स कर सकते हैं, जैसा कि आप देख सकते हैं कि आज के समय में तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था और जीएमटी जैसे टेक्स्ट रिफॉर्म की मांग बढ़ती जा रही है तो आप किसी अच्छे इंस्टीट्यूट से इस कोर्स को करके अच्छी कंपनी में चर्जेड अकाउंटेड के रूप में अपना कैरियर बना सकते हैं।

12th के बाद कंपनी सेक्रेट्री कोर्स करें

यदि आप कक्षा 12वीं कॉमर्स सरिता से पास किए हैं तो आपके लिए की यानी की कंपनी सेक्रेट्री कोर्स एक अच्छा विकल्प है जिसमें आप वितीय और कानूनी मामलों को अच्छे से समझ सकते हैं और किसी कंपनी में जॉब कर सकते हैं।

12वीं के बाद BBA करे

कॉमर्स से पास विद्यार्थियों के लिए BBA कोर्स एक अच्छा करियर ऑप्शन है। इस कोर्स का पूरा नाम बैचलर ऑफ़ बिज़नस एडमिनिस्ट्रेशन होता है। इस कोर्स को करने के बाद आप बा कर सकते हैं जिसके बाद आप कई प्रकार के जो प्राप्त कर सकते हैं इस कोर्स को करके आप कंपनी के मैनेजमेंट संभाल सकते हैं और भविष्य में CEO जैसे पद को भी हासिल कर सकते हैं। Career After 12th In Hindi

12वीं के बाद B.com करें

ज्यादातर विद्यार्थी 12वीं पास करने के बाद भी काम ऑप्शन का चयन करते हैं इस कोर्स में अकाउंट और व्यापार प्रबंधन जैसे विषयों को समझाया जाता है। यह कोर्स 3 साल का होता है जिसमें आपको काफी कुछ सीखने को मिल जाता है यदि आप B.com कर लेते हैं तो एडिशनल कोर्स करके आप अपने करियर को अच्छा बना सकते हैं।

12वीं के बाद BMS करे

12वीं के बाद आप BMS कर सकते हैं जिसका पूरा नाम बैचलर आफ मैनेजमेंट स्टडीज होता है। यह भी 3 साल का कोर्स होता है जिसे करने के बाद आप किसी भी कंपनी में अच्छी जॉब प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े : Career In Gaming Platform After 12th : 12वीं के बाद गेमिंग फील्ड में करियर बनाए और कमाए लाखो रुपए

Leave a Comment